शहर की 10 प्रमुख सड़कों का डीएम ने किया निरीक्षण, दुरुस्तीकरण के लिए न.पा.को निर्देश

रायबरेली में योगी सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान को लेकर जिला अधिकारी ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया और नगर पालिका को जल्द से जल्द सड़कों को दुरुस्त कर नवीनीकरण कराए जाने का निर्देश दिया है। सड़कों के मरम्मत हो जाने से शहर वासियों को राहत मिलेगी। आपको बता दे कि आज दिनांक 13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेल गार्डन रोड सहित शहर की 10 प्रमुख सड़कों का जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया । डीएम ने नगर पालिका अधिकारी को जल्द से जल्द इन 10 प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए शासन से लगभग 3 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें डिग्री कॉलेज चौराहे से लेकर जेल गार्डन रोड व जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क के अलावा पुलिस लाइन चौराहे से पुलिस लाइन गेट तक जाने वाली सड़क सहित शहर के अन्य मुख्य सड़क शामिल हैं। इन सभी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा जिस शहर वासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Other Latest News

Leave a Comment