शहर के आईटीआई परिसर स्थित शिव सेवा शक्ति मंडल के द्वारा वृद्ध जन आश्रम में जन्मदिन के अवसर भंडारे का किया गया आयोजन

रायबरेली में शिव सेवा शक्ति मंडल के पदाधिकारी व युवा भाजपा नेता ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शहर स्थित वृद्ध जन आश्रम में भंडारे का आयोजन किया। जिसमें वृद्ध जनों को सुविधा के लिए एक वॉशिंग मशीन भी भेंट की गई। आपको बता दे कि आज दिनांक 12 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित वृद्धजन आश्रम में युवा भाजपा नेता वह शिव सेवा शक्ति मंडल के पदाधिकारी हर्षवर्धन तिवारी ने अपने जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में एक वॉशिंग मशीन प्रति जनों को कपड़े धोने के लिए भेंट किया है। वही भंडारे का आयोजन कर सभी वृद्ध जनों को भोजन करवाया और साथ ही जरूरत की अन्य कई वस्तुएं भी वृद्धि जनों को भेंट की गई है। हर्षवर्धन तिवारी ने बताया कि वह चाहते हैं कि सभी लोग अपने जन्मदिन को इस प्रकार से मनाई जिससे समाज के उसे वर्ग को भी अनुभूति हो जो अपने घर से दूर है और अभाव में रह रहे हैं और जो भी अपने माता-पिता के प्रति बुजुर्ग होने पर हीन भावना रखते हैं। उनको अपने बचपन को जरूर याद करना चाहिए, जो लोग अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ते हैं उन्हें भगवान भी साथ नहीं देते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment