रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की एक होर्डिंग शहर के विभिन्न चौराहों पर लगी हुई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज सहित, सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य जगहों पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की होर्डिंग लगी हुई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रियंका गांधी की होर्डिंग में रायबरेली की यही पुकार प्रियंका गांधी अबकी बार होर्डिंग लगाई गई है। इस होर्डिंग में ऋषभ राघवेंद्र बाजपेई भी दिखाई दे रहे हैं, जो पूर्व छात्र नेता दिल्ली विश्वविद्यालय के हैं, जो सदर विधानसभा रायबरेली के ही रहने वाले हैं। प्रियंका गांधी के रायबरेली चुनाव लड़ने को लेकर युवाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी अनुसार बता दे की रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी है।जो अब राज्यसभा जा चुकी है। उन्हीं की बेटी प्रियंका गांधी है, जो लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली लोकसभा 36 की दावेदारी के रूप में युवा देखना चाहता है। अधिवक्ता शिवकुमार ने बताया कि अगर कांग्रेस को अपने घर को बचाना है। तो प्रियंका गांधी को ही चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि अगर रायबरेली का कुछ भी विकास हुआ है, तो वह कांग्रेस की सरकार में ही हुआ है।











