श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की 137वां जन्मोत्सव भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया

रिपोर्ट  : मोहन कुमार


परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की 137वां जन्मोत्सव रांची के हरमू मैदान में रविवार को भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। उत्सव की शुरुआत वेद मांगलिक के साथ सुबह 4.30 बजे की गई। इसके बाद 5 बजे उषा कीर्तन, 6.31 बजे से प्रात: कालीन सामूहिक प्रार्थना व पवित्र ग्रंथ का वाणी पाठ किया गया। 7.30 बजे संगीतांजलि दी गई। सुबह 9.30 बजे से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की सुसज्जित वाहन को पूरे हरमू क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में सत्संगी शामिल हुए। धर्म सभा का संचालन सत्संगी डॉ. जयदेव पति ने किया।

img 20250121 wa0009808811162939011637

उन्होंने कहा कि आज के लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं, पर जो व्यक्ति सद्गुरु को अपनाते हैं वे शुभाकांक्षी हो जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान 152 लोगों ने दीक्षा ली और 10 लोगों का पुनश्चरण हुआ। इस दौरान झारखंड के सभी जिलों से 15 हजार सत्संगी पहुंचे। वहीं सत्संगी के भक्त मंडली द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कई भजनों की प्रस्तुति दी गई। युवा मंडली द्वारा मनमोहक नाट्य प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से ठाकुर जी की जीवनी बताई गई। कार्यकम में डॉ. संविता, रोमी, तनीषा मोहिनी, चंपा, अर्यमा मनीषा श्रुति मां ने कार्यक्रम को संबोधित किया। दूसरे वक्ता प्रख्यात हृदय चिकित्सक डॉ. हेमंत नायक ने श्री श्री ठाकुर जी की भावधारा की चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य अपने जीवन में ठाकुर जी द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य की व्रत को अपनाएं।

img 20250121 wa00102178587344917174247

शाकाहारी जीवन मनुष्य की प्राकृतिक भोजन है। उन्होंने कहा कि परम दयाल कहते हैं कि 120 वर्ष का जीवन मनुष्य प्राकृतिक के विधानों को मानकर चले तो निरोगी जीवन जी सकता है। धर्म सभा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी का भोग ग्रहण किया।

Other Latest News

Leave a Comment