सतबरवा : विधायक आलोक चौरसिया ने सतबरवा में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एस एंड टी क्लब सतबरवा द्वारा सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित पुरुष फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन डाल्टनगंज भंडरिया विधायक आलोक कुमार चौरसिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया गया। आयोजन कमिटी के अध्यक्ष गोल्डन अंसारी ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच नॉक आउट प्रारूप में खेले जायेंगे। अंतिम रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।उद्घाटन मैच बरवाडीह बनाम बसरिया के बीच खेला गया जिसमें बरवाडीह की टीम ने अपना दबदबा दिखाया और मैच को 4:1 से जीत लिया।दोनो ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2024 08 16 at 1.16.30 PM

मौके पर जिला पार्षद सुधा कुमारी, धावाडीह मुखिया रिंकी यादव, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह चेरो, प्रमुख प्रतिनिधि युगल राम, लालबिहारी प्रसाद, इफ्तिखार अहमद, ज्योति सिंह, शंभू उरांव सहित आयोजन कमिटी के अध्यक्ष गोल्डन अंसारी, सचिव मुकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष साजन कुमार, कोषाध्यक्ष शंकर पासवान, उप सचिव पीयूष मिश्रा, सबीर अंसारी, राजा कुमार, विजय सिंह, मो सलीम, सिकंदर पासवान, मो असगर, अरविंद मिश्रा, मुमताज अंसारी, वकील अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment