सदर विधायक अदिति सिंह ने एक्स पर ऐसा क्या लिख दिया कि मच गई भाजपा में खलबली

रायबरेली में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में यूपी सरकार के मंत्रियों का कुनबा और गृहमंत्री अमित शाह तक प्रचार प्रसार करने के लिए और समर्थन के लिए रायबरेली आ रहे हैं। इसी बीच बीजेपी की विधायक द्वारा कुछ ऐसा एक्स पर लिख दिया गया कि भाजपा में खलबली मच गई। सूत्रों की माने तो इस पोस्ट का लिखना नाराज दिखना बताया जा रहा है। दअरसल भाजपा की विधायक अदिति सिंह ने अपने पिता की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर कुछ ऐसा लिख दिया कि भाजपा में खलबली मच गई। और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 मई 2024 दिन शनिवार को समय को रायबरेली जनपद की सदर विधायक अदिति सिंह ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर बीते दो दिनों से एक्टिव दिख रही है, क्योंकि हाल ही में पता चला था कि बीमार चल रही है। लेकिन आज कुछ ऐसा अपने पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि हड़कंप मच गया अदिति सिंह ने लिखा कि “उसूलों से कोई समझौता नही”। यह पोस्ट उस समय ज्यादा मायने रखती है। जब लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव प्रचार प्रसार जोर-जोर से चल रहा हो और कुछ ही दिनों में यह प्रचार प्रसार भी थमने वाला है। पांचवें चरण के लिए यहां 20 मई को मतदान होना है। ऐसे में अचानक बीजेपी की विधायक अदिति सिंह द्वारा यह पोस्ट करने से भाजपा नेताओं व मंत्रियों में खलबली मच गई इस पोस्ट के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि रायबरेली शहर के फिरोज गांधी नगर निवासी यूपी सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस बार फिर से भाजपा ने रायबरेली में जहां लोकसभा 36 से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इनके विपक्ष में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दिन से ही सदर विधायक अदिति सिंह किसी भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन आज जो पोस्ट सोशल मीडिया पर अदिति सिंह द्वारा किया गया है।

IMG 20240511 WA0034

इससे साफ हो गया है कि अंदर-अंदर विधायक अदिति सिंह भाजपा के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से नाराज चल रही है। लेकिन न्यूज़ नेशन भारत टीम इसकी पुष्टि नहीं करता है। अभी खुलकर अदिति सिंह ने कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पोस्ट को लेकर भाजपा के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को भारी नुकसान हो सकता है। मोदी सरकार का जो 400 पर का नारा है और रायबरेली जीतने का दावा है। उसे पर प्रश्न चिन्ह लगा सकता है। यही नहीं जबकि दोनों बीजेपी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, साथ ही रायबरेली के अंदर खाने में जिस तरह से आपसी मनमुटाव और अंतर कलह मची हुई है। इससे तो लगता है कि आखिर एन वक्त ऐसा क्यों लिखना पड़ा। जबकि भाजपा के अजय अग्रवाल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। अंदर अंदर से भाजपा में शामिल दिखने वाले सपा के बागी विधायक मनोज पांडे भी मंच पर दिखाई नहीं देते हैं आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यक्रम में मनोज पांडे के बेटे राज पांडे ने अपने पिता मनोज पांडे की ओर से जनता से भाजपा को जीतने की अपील की है। ऐसे में जब बड़े-बड़े नेता नाराज रहेंगे तो भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह की नैया पार लगा पाना असंभव है।

Other Latest News

Leave a Comment