सरला बिरला पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव ‘उड़ान 2024-25 का आयोजन, छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के टाटीसिलवे स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल,ने अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक खेल दिवस, उड़ान 2024-25 का आयोजन किया। इस खेल प्रतियोगिता में छात्रों और शिक्षकों ने एथलेटिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने शानदार छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। इस नृत्य में मार्शल आर्ट, लोक परंपरा और कहानी कला का अद्भुत मिश्रण था। यह नृत्य भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर समर्पित था।

WhatsApp Image 2025 01 31 at 8.16.28 PM

नृत्य में बिरसा मुंडा के जीवन की कहानी और उनकी देशभक्ति की भावना को बच्चों ने बखूबी दर्शाया। वहीं प्रतियोगिताओं में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएँ शामिल थीं। 100 मीटर दौड़, रिले दौड़, बाधा दौड़ और धीमी साइकिल दौड़ शामिल था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मार्च पास्ट था। जिसमें एनसीसी के छात्रों के साथ प्रत्येक हाउस के छात्रों ने अपनी खेल भावना और एकता का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में यजुर्वेद हाउस ने सर्वश्रेष्ठ सदन बनने का गौरव प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2025 01 31 at 8.16.29 PM

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. जगन्नाथन इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों के प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें खेल के प्रति अपने जुनून को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर ने शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और अनुशासन को बढ़ावा देने में खेल के महत्व पर जोर देते हुए कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल दिवस हमारे स्कूल के कैलेंडर का एक अभिन्न अंग है, और हम अपने छात्रों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए देखकर रोमांचित हैं।

WhatsApp Image 2025 01 31 at 8.16.29 PM 1

कार्यक्रम में कई स्कूलों के प्राचार्य मौजूद थे। जिनमें प्रोफेसर (डॉ) विजय कुमार सिंह, रजिस्ट्रार, सरला बिरला विश्वविद्यालय, समरजीत जाना, प्राचार्य जेवीएम श्यामली, नीरज कुमार सिन्हा, प्राचार्य, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रांची शामिल थे। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के साथ अभिभावक मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment