सिद्धार्थ गौतम स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइंस के सदस्य बनाए जाने पर लोगो ने दी बघाई

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह ने जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम को स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइंस का सदस्य मनोनीत करने पर बघाई देने वालो का ताता लगा है। जानकारी के मुताबिक कोयला खदानों की सुरक्षा की सबसे बड़ी कमेटी है, क्योंकि इस कमेटी की अध्यक्षता देश के कोयला मंत्री करते है। श्री गौतम से मनोनयन से उनके समर्थकों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। ढोरी एरिया एवं बीएंडके एरिया के पदाधिकारी ने बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनता मजदूर संघ ढ़ोरी के एरिया सचिव विकास सिंह, बीएंडके अध्यक्ष राहुल कुमार, सीसीएल के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह, खास महल के सचिव संतोष कुमार, चंदन तिवारथा, प्रकाश कुमार, अजीत कुमार सिंह आदि शामिल थे।

बीसीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य, अरबिंद कुमार सिंह, सीसीएल जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने मनोनयन पर हर्ष प्रकट करते हुए सिद्धार्थ गौतम को बधाई।

Other Latest News

Leave a Comment