सीसीएल के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा अवैध कोयला लदा बाइक और साइकिल

सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी नेतृत्व में स्वांग कोलियरी तथा जारंगडीह कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी की गई। छापामारी में गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग निकले। सुरक्षा गार्डों ने कोयला से लदा 5 मोटरसाइकिल तथा 10 साइकिल को जप्त किया। बाइक और साइकिल को गस्ती दल के द्वारा मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कोयला से भरा लगभग 45 से 50 बोरा को पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया साथ ही बरामद कोयला को स्वांग कोलियरी कोल स्टॉक में गिरा दिया गया। जिसका वजन लगभग 2.5 टन बताया गया।

img 20240616 wa00181720629279753461425

इस छापेमारी दल में क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन के अलावा झारखण्ड गृह रक्षक के अन्य जवानसहित स्वांग कोलियरी के सुरक्षा पदाधिकारी नुरुल्ला होदा, एचएसजी के प्रदीप महतो, भूसन लाल साहू, सवांग वाशरी के सुरक्षा प्रभारी भीम राम, एचएसजी के कामेश्वर कुमार एवम अन्य जवान भी शामिल थे।

Other Latest News

Leave a Comment