सीसीएल प्रबंधन से वार्ता के बाद विस्थापित का कारो आंदोलन स्थगित

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के कारो परियोजना के विस्थापित परिवारों ने बकाया नौकरी, मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार की सुबह परियोजना का उत्पादन एवं ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दिया। यहां विस्थापित सोहनलाल मांझी व हेमलाल महतो, संजय गंझू, अजय गंझू, सोहनलाल मांझी व हेमलाल महतो ने कहा कि हमलोग हमेशा माइंस संचालन में सहयोग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रबंधन हम विस्थापितों के प्रति ध्यान नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें : पुलिस के छापेमारी मे हुआ खुलासा, चल रहा था देह व्यापार का धंधा

केवल आश्वासन देकर अपना काम निकाला चाहती है। बंदी की सूचना मिलते ही कारो परियोजना पीओ शंभू झा व अन्य अधिकारी पहुंचे और आंदोलनकारी से बात करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Other Latest News

Leave a Comment