स्वास्तिक बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक व महिला कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा सिंह का स्वागत समारोह का आयोजन

रिपोर्ट : मोहन कुमार


रांची के हरमू में गंगानगर स्थित स्वास्तिक बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में मनीषा सिंह उपस्थित हुईं। उनके साथ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह , रीना सिंह, पूनम सिंह और सुमन सिंह उपस्थित रहे। वहीं मनीषा सिंह और आये हुए अतिथियों का सुमन सिंह ने भव्य तरिके से स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि मनीषा सिंह ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को जानने के लिए जगह-जगह जा रही हूं। महिलाओं को एकजुट करने के लिए उनके साथ बैठक कर रही हूं। हमलोगों को सिर्फ क्षत्रिय समाज ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों के गरीब महिलाओं को मदद करना है। सुमन सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का यह कार्यक्रम है। इसमें सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं सभी वर्गों की महिलाओं को इसमें आमंत्रित किया गया है।

img 20250329 wa00033710716949626402077

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं जागरूक हो इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की जरूरत है। महिलाओं का अलग अलग समूह बना कर उन्हें लघु उधोग से जोड़ा जाना चाहिए। वहीं रीना सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रमण कर महिलाओं की समायाओं को जानने का मौका मिल रहा है और उनका समाधान भी किया जा रहा है। इस अवसर पर मीना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रजीत यादव, संजीव एक्का, तरुण विपलीय, नोनित पांडे, नीलू सिंह सहित कई लोग थे।

Other Latest News

Leave a Comment