हज़ारीबाग लोकसभा से जेएलकेएम प्रत्याशी संजय मेहता का जन आशीर्वाद पहुंचा दारू प्रखंड

जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से किया जनसंवाद


झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का राजनीतिक दल जेएलकेएम से हज़ारीबाग लोकसभा प्रत्याशी संजय मेहता लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। वो प्रत्येक दिन अलग अलग प्रखंड में जाकर जन आशीर्वाद ले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने दारू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने झारखंडी तरीके से उनका स्वागत अभिनंदन किया।

संजय जहां भी जा रहे हैं लोगों से जनसंवाद कर हज़ारीबाग में बदलाव का आह्वान कर रहे हैं। संजय ने कहा है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और माटी का बेटा को ही चुनकर संसद भवन भेजने का संकल्प ले चुके हैं।

IMG 20240410 WA0041

जनसंपर्क के दौरान संजय मेहता ने शहर के कोर्रा चौक स्थित जबरा रोड में स्कूल ऑफिसर कोचिंग का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। संस्थान के संचालक को शुभकामनाएं दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों को संबोधित कर मनोबल बढ़ाया। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

IMG 20240410 WA0039

झारखंडियों के हित और भलाई के लिए झारखंडी माटी के बेटे संजय मेहता को वोट करें : भुनेश्वर यादव

जेएलकेएम प्रत्याशी संजय मेहता के पक्ष में वरिष्ठ नेता भुनेश्वर यादव ने बरही विधानसभा के कई गांवों का भ्रमण किया। लोगों से मुलाकात कर सहयोग की अपील किया। इस दौरान उन्हें बेड़ो गांव में लोगों द्वारा 500 रुपये का सहयोग राशि भी प्राप्त हुआ।

इस तरह के सहयोग से कहा जा सकता है कि हज़ारीबाग की जनता इस बार बदलाव के लिए लालायित है।

Other Latest News

Leave a Comment