हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घोड़ामुर्गा में निकाली गई भाई कलश यात्रा

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मोरंगा पंचायत के घोड़ामुर्गा में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा। कलश यात्रा में देखी गई हजारों की भीड़। ये कलश यात्रा घोड़ामुर्गा से बरुवा तक था जहां खुदिया नदी में सैकड़ो बच्ची एवं महिलाओं ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरकर घोड़ामुर्गा हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए लाया गया। कलश यात्रा में पुरूष, महिला बच्चे सभी ने श्री राम के जयघोष के साथ कतार बद्ध होकर जल यात्रा को सफल बनाया।

WhatsApp Image 2024 03 21 at 11.15.19 AM

जल यात्रा में शामिल हुए मोरंगा पंचायत के मुखिया धनंजय गोप, पंचायत समिति निर्मल गोराई, वार्ड सदस्य सीताराम गोप, दिलीप गोप आदि कई गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल। प्रशासन ने भी जल यात्रा को सफल बनाने में हम योगदान दिए।

Other Latest News

Leave a Comment