हरे वृक्षों पर चल रहा आरा जिम्मेदारों की मिली भगत का है खेल सारा

किसने चला दिया इन बेजुबान आम महुआ के वृक्षों पर आरा

रायबरेली के महराजगंज में  वन विभाग व पुलिस प्रशासन की मिली भगत से चल रहा है। हरे वृक्षों पर आरा क्योंकि ठेकेदार डाल रहे हैं । जिम्मेदारों को चारा कोतवाली क्षेत्र के बरी बारा मजरे मऊ ग्राम पंचायत में लगभग 30 से 40 वृक्षों पर वन माफिया द्वारा आरा चला दिया गया और हरे भरे वृक्षों को जमीन पर काटकर गिरा दिया गया। वन विभाग और कोतवाली पुलिस की मिली भगत से इस समय वन माफिया जमकर हरे वृक्षों पर आर चला रहे हैं और हरियाली को तहस-नहस करने पर तुले हुए हैं । वही एक तरफ सरकार पेड़ों को लगवाने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ वन माफिया हरे वृक्षों को काटने का काम कर रहे आम महुआ सहित प्रतिबंधित पेड़ों  सहित प्रतिबंधित पेड़ों पर इस समय जमकर आरा चलाया जा रहा है और जिम्मेदारों से पूछने पर केवल ना समझी वाली बात ही कहीं जा रही है । एक तरफ गर्मी ने जहां दस्तक देना शुरू कर दिया है तो वही वन माफिया इस समय हरियाली उजाड़ने पर तुले हुए हैं और इनके ऊपर वन विभाग सहित पुलिस प्रशासन का हाथ  है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या इन पर कार्रवाई होती है या इसी तरह क्षेत्र से हरियाली उजड़ती रहेगी।

Other Latest News

Leave a Comment