व्यापार की यात्रा सुखद एवं सफल रहेगी, किसी महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करने का अवसर आपको मिलेगा
मेष राशि
आज आपको वाद विवाद से बचना होगा। आप बिजनेस की किसी योजना के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपने कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह न दें। आप अपने काम को लेकर थोड़ा संभल कर चले। व्यवसाय में आप यदि किसी को कोई पार्टनर बनाएंगे तो आपको उन पर नज़र रखनी होगी। पूरी निगरानी बना कर रखनी होगी। आपकी माता जी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
उपाय : आज आप ‘ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नई जनसंपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका मन किसी बात को लेकर दुखी रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधीयो से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपने आवश्यक कामों में जल्दबाजी न दिखाएं और उनकी सूची बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय : आज आप भगवान सूर्य को प्रातः नमस्कार करें ।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफेद
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कुछ गलतियां कर बैठेंगे। आप किसी नए वाहन को लेकर घर आ सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा परिणाम आ सकते हैं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। इससे आपके अच्छे कामों में वृद्धि होगी।
उपाय : आज आप गणेश जी का दर्शन पूजन करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। व्यवसाय में आप पिछली गलतियों से कुछ सबक लें और उन्हें दोबारा ना दोहराएं। आपको संपत्ति के बटवारे में घर के सदस्यों से सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपको चोट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी परिजन से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
उपाय : आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें ।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सुनहरा भूरा
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आएगा। क़ानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने भाइयों से कुछ काम को लेकर सलाह मश्ववरा कर सकते हैं। आपकी संतान आपके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करेंगे। आपको किसी बात को लेकर तनाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
उपाय : आज आप हरा वस्त्र धारण करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कुछ निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रही अनबन एक नया मोड़ ले सकती है। आप किसी सरकारी योजना में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
उपाय : आज आप चांदी का दान करें और धारण भी करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नारंगी
तुला राशि
आज आपको वाद विवाद से बचना होगा। आप बिजनेस की किसी योजना के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपने कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह न दें। आप अपने काम को लेकर थोड़ा संभल कर चले। व्यवसाय में आप यदि किसी को कोई पार्टनर बनाएंगे तो आपको उन पर नज़र रखनी होगी। पूरी निगरानी बना कर रखनी होगी। आपकी माता जी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
उपाय : आज आप वट वृक्ष के जड़ में दूध डालें ।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप मन में चल रही उलझनों के कारण किसी मुकाम पर पहुंचने में आपको देरी हो सकती हैं। आप किसी की कहीं सुनी नहीं बातों में ना आए। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
उपाय : आज आप ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का सुबह-शाम 11 बार जाप करें
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी वाहन आदि को चलाने में सावधान रहे, नहीं तो कोई एक्सीडेंट आदि के होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका ध्यान पूजा पाठ की और अग्रसर रहेगा। व्यवसाय में आप किसी को कोई बड़ी रकम उधार में ना दे। परिवार में आपसी लड़ाई झगड़ों के कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे परिवार के सभी सदस्य परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कामों का बहुत अधिक बोझ रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय : आज आप सूर्य देव को जल अर्पित करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आपकी पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कुछ समस्या सकती है। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।
उपाय : आज आप पीला वस्त्र मंदिर में दान करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाना वाला रहेगा। आज अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको कामों को करने में आसानी होगी। आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपका भाई आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। परिवार में चल रहा कोई बात विवाद आपको परेशान करेगा, जिसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लें। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी ना दिखाएं।
उपाय : आज आप घर में केले का पेड़ लगा कर उसकी सेवा करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप यदि किसी काम को करने में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उससे आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी जो आपको परेशान करेगी। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगियों से धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आप उनको कुछ जिम्मेदारियां भी दें ताकि वह अपनी जिम्मेदारी समझ सके। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं।
उपाय : आज आप किसी धार्मिक स्थान में जाए दर्शन पूजन करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा हरा
ज्योतिष विशेषज्ञ संजय शास्त्री
मो o 7004073534
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें