News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

अराजक तत्वों ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा शिलान्यास किये गये पत्थर को तोडा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : नन्हे कुमार मौर्य

रायबरेली दीनशाहगौरा गदागंज विकास खण्ड दीनशाह गौरा में अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुठ्ठा हरदो जूनियर हाईस्कूल के पास बडे नहर के पुल से रामेश्वर पासी के पकरिया पेड तक बने हुए नाले का शिलान्यास भाजपा के राज्य मंत्री स्वातंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने अपने कर कमलों से पांच मार्च दो हजार चौवीस में जनता को समर्पित किया था। जिसे कल रात में अराजक तत्वों ने तोड कर जमीदोज कर दिया। ग्राम समाज सुठ्ठा हरदो के वरिष्ठ समाज सेवी पुस्कर सिहं अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड गौरा ने बताया कि जिन अराजक तत्वों ने मंत्री जी के द्वारा किये गये नाले के शिलान्यास का पत्थर तोडा है। उनके विरूद्व कार्यवाही कराई जायेगी। जिसने भी पत्थर तोडने का घिनौना कार्य किया है। उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बताया गया कि उक्त नाले का निर्माण जिला पंचायत निधि से कराया गया था।

Related posts

डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में चाचा नेहरू याद किए गए

Manisha Kumari

आने वाला लोकसभा चुनाव विकसित भारत, भव्य भारत के लिए है लोकसभा में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में सक्रियता से जुट जाएं : हितानंद

Manisha Kumari

घर समाज राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर अपनी भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : योगेन्द्र महतो

Manisha Kumari

Leave a Comment