मेष राशि
आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव आ सकते हैं। ये बदलाव आपको जीवन में पॉजिटिव फील करा सकते हैं। आप कुछ चीज़ों को नये सिरे से शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन राहत देने वाला रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप किसी से किया गया वायदा भी पूरा कर सकते हैं।
उपाय : आज आप राहु का दान करें असहाय की सहायता भी करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
वृष राशि
वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इससे निपटना होगा। सोच समझकर निवेश करना चाहिए। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। काम से संबंधित यात्रा अमल में आ सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई या अपने कार्यक्षेत्र में बच्चे बहुत अच्छा करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक परिवेश आनंददायक रहेगा।
उपाय : आज आप पिता को आज उपहार दें। कही घूमने को लेकर जाएं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद
मिथुन राशि
आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। वो आपकी बातों को पूरी तरजीह देंगे। आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी। आज आप अपने हर काम को शांतिपूर्वक करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आप धीरे-धीरे करके अपने सारे काम निपटाते जायेंगे। आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।
उपाय : आज आप मां दुर्गा जी का दर्शन पूजन करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला
कर्क राशि
आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जो व्यक्ति विद्यार्थी हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। आप थोड़े चंचल रहेंगे। माता का सुख मिल सकता है। आज आप किसी से विवाद ना करें। नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय : आज आप चांदी का सिक्का अपनी जेब में रखें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला
सिंह राशि
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अतः सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान-पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
उपाय : आज आप मंदिर में लाल वस्त्र दान करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : गेरुआ
कन्या राशि
स्टूडेंट्स के लिये आज दिन बहुत ही फेवरेबल रहेगा। आप पढ़ाई को पूरा इंज्वॉय करेंगे। कठिन विषयों को दूसरे तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। अगर आप ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अगर आप घर के किसी फंक्शन के लिये कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो आज खरीद सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आप बच्चों के किसी कार्य में उनकी मदद कर सकते हैं।
उपाय : आज आप नीम बबुल के दातुन से दांत साफ करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा
तुला राशि
भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। लेकिन अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। सामाजिक स्तर पर किसी समारोह में शामिल होने के कारण किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आज नौकरी पेशा वालों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार को थोड़ा संभलकर रहना होगा।
उपाय : आज आप गेहूं और गुड़ मिला कर गाय को खिलाएं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद
वृश्चिक राशि
यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो साझेदारी में प्रवेश करने का यह एक अच्छा समय है, जो भविष्य में लाभकारी होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि होगी। परिवार में कोई धार्मिक समारोह या कोई अन्य उत्सव मनाया जा सकता है। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप खुश और शांत रहेंगे। विवाह योग्य संतान का रिश्ता पक्का हो सकता है।
उपाय : आज आप घर में तिल के तेल में सफेद तिल मिला कर दीपक जलाएं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल
धनु राशि
आपको जीवनसाथी से प्यार और सहयोग, दोनों मिलेगा। अगर छात्र कोई फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपको अपने गुरु का पूरा साथ मिलेगा। आपको आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के नये मौके मिल सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। जो लोग खान- पान के काम से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बेहतर रहेगा। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। रुटीन एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करेगी। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।
उपाय : आज आप पाव के दोनो अंगूठे पर काला और सफेद धागा बांधे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला
मकर राशि
आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। विवाद न करें। व्यवसाय से संतुष्टि होगी। यात्रा का मन बनेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा। घर में सुख शांति रहेगी। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी।
उपाय : आज आप अंधे वेकती मिले तो उन्हे भोजन अवश्य कराएं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नीला
कुंभ राशि
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा- प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।
उपाय : आज आप विधारा के जड़ को रात में पानी में डाल कर रखें सुबह उस पानी का सेवन करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला
मीन राशि
आज पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे। आज आप प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
उपाय : आज आप काले घोड़े की नाल का छल्ला धारण करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
ज्योतिष विशेषज्ञ संजय शास्त्री
मो o 7004073534
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें