News Nation Bharat
झारखंडराज्य

लालचंद महतो पंचतत्व में हुए विलिन, भतीजा सोनू महतो ने दी मुखाग्नि

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड के पूर्व उर्जा मंत्री लालचंद महतो पंचतत्व में विलिन हो गए। राम बिलास स्कूल के मीप दामोदर नदी शमशान घाट पर उनके सोनू महतो ने मुखाग्नि दी। एसडीओ अशोक कुमार की देखरेख मे राजकीय सम्मान के साथ उनको विदाई दी गई। दोपहर करीब 4 बजे रांची से उनका शव पैतृक गांव बेरमो प्रखंड के बैदकारो पहुंचा। मौके पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो, विघायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व विक्रम पांडेय, मंत्री पुत्र राजू महतो कई लोग मौजूद थे। शव के घर आते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगी। सबसे खराब हाल बेटियों का था। उपस्थित लोगो ने परिवार के सदस्यो को संत्वाना दिया। दुख के इस घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर को परिजनों को शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

हजारों समर्थक व क्षेत्र के लोग हुए शामिल। इस अवसर पर बेरमो सीओ संजीत कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार बीएडके एसओपी राजीव कुमार व कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित मदन मोहन अग्रवाल, सुबोध सिंह पवार, बिरेन्द्र सिंह, अनिल अग्रवाल, कुट्टू सिंह, सुमित सिंह, कैलाश ठाकुर, रोशन सिंह, मनोज पासवान, मदन वर्मा, रामू तांती, विश्वनाथ रजवार, जयनारायण महतो, टुनटुन तिवारी, ट्रांसपोर्टर ललन सिंह व सुदर्शन तिवारी आदि सैकंडो लोग शामिल हुए।

Related posts

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष वीणा देवी की पुत्री की पढ़ाई का खर्च उठाने का ज़िम्मेदारी लिया

News Desk

जनसभा में नही पहुँचे अखिलेश यादव

Manisha Kumari

हरमू देशावली सरना स्थल में सरहूल पूजा का उल्लास, पांरपरिक रीति रिवाज के साथ की गई पूजा अर्चना

Manisha Kumari

Leave a Comment