News Nation Bharat
झारखंडराज्य

पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पहली पुण्यतिथि मनाई गई

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

राज्य के पूर्व मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता रहे स्व जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि शनिवार को अलारगो स्थित श्रृंगारी मोड़ बीएड कॉलेज मैदान में मनाई गई। समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन टाइगर जगरनाथ महतो समाधि समिति की ओर से किया गया। समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंत्री बंसत सोरेन व बेबी देवी, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। उपस्थित अतिथियो ने कहा कि जगरनाथ महतो एक आंदोलनकारी और एक जन नेता के रूप में वह जाने जाते थे। कहा कि वह जनता से जुड़कर काम करते थे और हमेशा लोगों के बीच रहते थे। कहा कि वह जन -जन के नेता थे। दिल्ली के बाद भाजपा विरोधी आइएनडीआइए के घटक दलों का बड़ा जुटान 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होगा। राज्य में झामुमो इसकी मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झामुमो की न्याय उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी। ऐसी रैली पहले कभी नहीं हुई होगी और ना ही आने वाले समय में होगी। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। रैली में पूरे देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। यह न्याय के लिए झारखंड का उलगुलान होगा। लोगों का एक-एक वोट भाजपा के लिए चोट होगा।

कल्पना सोरेन ने कहा कि पार्टी मजबूती से संघर्ष कर रही है। कहा कि विधायक गांवों में कैंप करेंगे और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। न्याय उलगुलान रैली में समर्थकों के साथ विधायक जुटेंगे। मंत्री पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने अतिथियो का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, फुसरो नगर के चेयरमैन राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया पूर्व मुखिया नकुल महतो, टुल्लू सिंह, दौलत महतो, अनिल अग्रवाल, बैजनाथ महतो, चंदन राम, पत्रकार सिद्धार्थ नारायण पोद्दार, नंदलाल सिंह आदि मुख्य रूप से आदि उपस्थित हुए।

Related posts

अधिकारियों की ‘मौज’ और प्राचार्य की विदाई पार्टी की भेंट चढ़ी एआरपी चयन प्रक्रिया, महीनों बाद जारी हुआ परीक्षा कार्यक्रम

News Desk

बेंगाबाद बाजार के अलावे अन्य जगहों पर मां दुर्गा प्रतिमा को नम आंखों से दी गई विदाई, महिलाओं ने खेला सिंदूर

Manisha Kumari

फिरोजाबाद में मौत पर मौत, गिरी दीवार 15 महिलाएं मलबे में दबीं, महिला की मौत पर शोक जताने गईं थीं

News Desk

Leave a Comment