News Nation Bharat
झारखंडराज्य

प्रकाश कुमार सिंह पर केस साजिश का हिस्सा : जयदेव राय

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज होने पर पार्टी नेताओं ने निंदा की है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि हमारी पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह पर केस साजिश का हिस्सा है, साथ ही बेरमो की जनता भी यह देख रही है। आगामी बेरमो विधान सभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सबसे पहले तो हमलोग वहा डॉक्टर बीआर अंबेडकर की जयंती मना रहे थे। उसी बीच चुनाव के संदर्भ में चर्चा हो गई। अब ऐसे में हमारी पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है, साथ ही राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में ऐसा किया गया है। भाजपा के बेरमो विधान सभा प्रभारी लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि प्रकाश कुमार सिंह पर केस होना समझ से परे है। भाजपा के वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि हमलोग डॉक्टर बीआर अंबेडकर जयंती मनाने जुटे थे, उसी दौरान चुनाव पर चर्चा हो गई। पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी स्टाफ क्वार्टर के प्रधानाचार्य परमानंद सिंह पर केस ने आश्चर्यचकित कर दिया।

Related posts

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक से मिला

News Desk

जिप अध्यक्ष समेत जिप सदस्य, मुखिया, पंसस ने संयुक्त रूप से किया अम्बेडकर भवन निर्माण का शिलान्यास

Manisha Kumari

दिनदहाड़े दीवानी कचेहरी के पास में खड़ी बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने कोतवाली नगर में की शिकायत

Manisha Kumari

Leave a Comment