News Nation Bharat
झारखंडराज्य

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा मंडप में उमड़ी भक्तों की भीड़

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पिछरी बस्ती स्थित सार्वजनिक बासंती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। पुजारी आचार्य नरेश पांडेय व पवन पाठक ने मुख्य यजमान मुकेश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजन करवाया। उसके बाद श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। नवरात्रि के महाअष्टमी को पिछरी स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी। यहां माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। मान्यता के अनुसार महाअष्टमी को सच्चे मन एवं विधि विधान से मां महा गौरी की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Related posts

सोनापानी शिव मंदिर की कहानी

News Desk

झारखंड के लाखों कर्मचारियों का नया साल बल्ले-बल्ले, दिसंबर में एडवांस सैलेरी देगी हेमंत सोरेन सरकार

News Desk

जेंडर समानता को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन

News Desk

Leave a Comment