गोमया प्रखण्ड अंतर्गत जगेश्वर ग्राम मे चल रहे महायज्ञ हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो विशिष्ट आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो सोमवार देरशाम को शामिल हुए। उन्होंने जागरण की शुभारम्भ फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभों का प्यार मुझे इतनी रात्रि को यहाँ खींच कर लाया है,आप सभों का भक्ति के प्रति प्रेम देखकर मेरा मन प्रसन्न हो गया है। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन होने से समाज में शांति आती है। इस तरह के आयोजन हर क्षेत्र में होने चाहिए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने भगवान के आगे माथा टेका और राज्य की सुख शांति समृद्धि व उन्नति की मंगलकामना कि। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, आजसू युवा नेता आजसू पंकज चौधरी, इंद्रनाथ महतो, अरविंद करमाली, अनिल महतो, महेश महतो अमित कुमार, अरविंद महतो, बादल महतो, भास्कर महतो, दीपक सिंह, मदन महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिओ एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।