News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशचुनाव 2025राजनीतिराज्य

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश, भाजपा पर साधा निशाना

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली : अपने माँ के संसदीय क्षेत्र में।भाई राहुल गांधी के लिए वोट मांगने पहुँची बहन प्रियंका गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता में जोश भरा। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मेहनत करने की अपील की। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र है, सत्य है सच्चाई है और दूसरी तरफ किसी न किसी तरह का आतंक और एक ऐसी राजनीति जो जनता को सर्वोपरि नहीं रखती। आप सभी कार्यकर्ताओं ने हमेशा सत्य और सच्चाई को जिताया है।

प्रियंका ने कहा कि आज भी वही स्थिति है जो ब्रिटिश साम्राज्य में हुआ करती थी। आज देश के गरीब व किसान को एकदम नकारा जा रहा है। पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी सरकार में उनको ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनाई गई बल्कि बड़े-बड़े खराबपतियों के लिए बनाई गई। देश का किसान पिस रहा है। मेहनत कर रहा है। लेकिन मेहनत की कमाई उसकी पूरी नहीं हो रही है। आज हर आदमी उतना नहीं कमा पा रहा है कि जिससे उसका जीवन सुविधा पूर्वक गुजर सके। चाहे बच्चों की शिक्षा हो या रोजगार। सरकार का कोई समर्थन नहीं आ रहा है। सरकार की नीति है कि लोग 5 किलो राशन लें। हम आपको बड़े सपने दिखाएंगे। हम आपको यह दिखाएंगे की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत हो रही है। आपके जीवन में यह सच्चाई नहीं दिख रही है। लोकतंत्र को मजबूत करने वाली संस्थानों को कमजोर किया गया। चाहे वह मीडिया हो या न्यायपालिका। इनकी कोशिश रही है कि इनको कमजोर किया जाए। संसद की मजबूती भी ना की जाए।


कार्यकर्ता मीटिंग से बाहर निकले राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा यहां कार्यकर्ताओं की भुजाएं फड़क रही थी। इस बार राहुल गांधी के रूप में उन्हें इस परिवार का सदस्य मिला। उन्हें अपने परिवार का मुखिया मिल गया है। वह कुछ कर गुजरने के लिये तैयार हैं। सभी ने एक ही संकल्प लिया कि इस बार राहुल गांधी को 5 लाख के ऊपर वोटों से जीत दिलाएंगे। सभी कार्यकर्ता इसके लिए कृत संकल्पित है। लोगों की आंख में ऐसा लग रहा है। जैसे गांधी परिवार उनसे छिनने न पाए। वह अपनी जान लगा देंगे अमेठी और रायबरेली दोनों जीतेंगे। यह कार्यकर्ताओं की आंखों में दिख रहा है, जो मेरे 44 साल का अनुभव है। कितना चार्ज कार्यकर्ता है कि उसे संभालना मुश्किल है। वह कुछ कर गुजरने तैयार है। वह राहुल गांधी को 5 लाख से कम वोट से जिताये बिना नही मानेगे।

Related posts

बालू भरा ट्रक पलटा आठ की हुई दर्दनाक मौत

News Desk

जान से मार देने की धमकी देने वाले लोगो पर कार्यवाही की मांग, की एसपी से शिकायत

Manisha Kumari

झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता कैंसर से पीड़ित, मदद की लगा रहा है गुहार

News Desk

Leave a Comment