News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो का बेरमो विधान सभा क्षेत्र मे तूफानी जनसंपर्क

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

कहा कि बेरोजगारी, पलायन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य पर उनकी प्राथमिकता होगी

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो द्वारा शनिवार को बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सिजुवा, दुगदा बिनोद बिहारी चौक, सिद्धू कान्हु चौक, निमयामोड, झारनडीह, भंडारीदाह, तिरिया, फुसरो नगर के सिंह नगर, भेडमुका, राजबेड़ा, सिंगर बेड़ा, नोनिया पटी, अमलो बस्ती, पेटरवार के चलकरी, कानीडीह, कुशलबंधा, मायापुर, कार्तिक मांझी, श्यामलता, बेलडीह, चांपी, अंबाटोला, खेतको, सीपीएम ऑफिस जरंगडीह, कथारा, बीटीपीएस, अरमो आदि जगहो मे जनसंपर्क कर तीर -घनुष छाप पर मतदान करने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो ने कहा कि गिरिडीह की जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। 2024 में मोदी जी जाने वाले हैं। कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय लोगों एवं अगल-बगल के लिए आरक्षित करवाया। उसे सख्ती से अनुपालन करवायेंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य पर उनकी प्राथमिकता होगी। श्री महतो ने कहा कि जनता खुद काफी उत्साहित है। केंद्र की तानाशाह सरकार द्वारा जिस तरह से तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है। उससे जनता में आक्रोश है। वोट के माध्यम से जनता अपने आक्रोश का इजहार करेगी। चुनावी मुद्दे के सवाल पर श्री महतो ने कहा कि लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाले को केंद्र की तानाशाह सरकार तोड़ने का काम कर रही है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारों के पास कोई भी रोजगार नहीं है। ऐसी स्थिति में विस्थापित और पलायन होने वाले लोगों को रोकने का काम हम करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, वरीय भोलू खान, फुसरो नगर के अध्यक्ष दीपक महतो, उपाध्यक्ष घुन्नु हांसदा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, संगठन सचिव पान बाबू केवट, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम देवी, उपाध्यक्ष अंबिका देवी, संगठन सचिव अल्पसंख्यक विंग हाशिम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष टिक्कू महतो एवं महताब खान, दीपक गुप्ता, जीतेन्द्र नायक, हर्ष कुमार,अमित झा, इमरान खान, रोहित महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने थाने में किया विरोध

Manisha Kumari

मां के साथ स्नान करने गई युवती धीरनपुर गंगा घाट पर डूब

Manisha Kumari

फुसरो : आज रे करम गोसाई घरे दुवारे रे….’ कायल रे करम गोसाई कास नदी पारे….

News Desk

Leave a Comment