News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

जनता का हौसला और आशीर्वाद हमारे साथ है : संजय मेहता

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

जेबीकेएसएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी संजय मेहता ने रामगढ़ में बाइक रैली कर मांगा समर्थन

हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र में युवाओं की पहली पसंद के तौर पर जेबीकेएसएस निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार मेहता ही देखें जा रहे हैं। सोशल मीडिया में उनके प्रति युवा पूरे उत्साह के साथ समर्थन कर रहे हैं।

शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत संजय मेहता लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा एवं रामगढ़ विधानसभा में रहे। उन्होंने कई पंचायतों में जाकर स्थानीय लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उसके बाद भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामगढ़ स्थित महुआटाँड से बाइक रैली की शुरुआत की गई। बाइक रैली अरगड्डा, सिरका, नोनायीटाँड, बूढ़ाबांध, तेलियाटाँड, बड़काटाँड, कौवाबेड़ा से होते हुए बुधबाज़ार में समाप्त हुआ।

जनसंपर्क व रैली में मुख्य रूप से भुनेश्वर यादव, नेमी महतो, शक्ति महतो, भीम महतो, डब्लू महतो, शिवा महतो, बालकिशूण महतो, गोपी प्रजापति, संदीप प्रजापति, करण महतो, मदन महतो, संजय महतो, रघु रोकड़ा, लगनराम महतो, नीतीश प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

सरस्वती पूजा को लेकर ईस्ट बसुरिया ओपी में की गई शांति समिति की बैठक

Manisha Kumari

चंदौसी में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी का मंदिर, जहां होती है भक्तों की हर मनोकामना पूरी

Manisha Kumari

गिरिडीह : भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत् निषेधाज्ञा आदेश

News Desk

Leave a Comment