बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कॉलोनी में शनिवार को देर रात चोरों ने अजय सिंह के आवास का ताला तोड़ कर नगद सहित जेवरात और कीमती कपड़े की चोरी कर ली। रविवार की भोर में पड़ोसी राहुल कुमार ने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा व आलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे जेवरात, नगद, महंगे कपड़े सहित अन्य सामान गायब था। उन्होंने घटना की जानकारी बेरमो थाना की पुलिस और अजय सिंह सहित स्थानीय लोगों को दी। अजय सिंह के रांची से लौटने पर पता चलेगा कि चोरों ने क्या-क्या चुराया है। सूचना मिलते ही बेरमो थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। कॉलोनी वासियो ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। इसी कॉलोनी मे चार दिन पूर्व सुरेश ठाकुर के यहा चोरी हुई थी। साथ। ही साथ अनुग्रह नगर मे चोरी हुई थी। इस अवसर पर मजदूर नेता विकास सिंह, राहुल कुमार व विनोद शर्मा सहित अरूण पांडेय, बिगन तिवारी, गुप्तेश्वर प्रसाद, वृजनंदन प्रसाद आदि मुख्य रूप शामिल थे।