News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

झामुमो के वरीय नेता इस्लाम के नेतृत्व में महागठबंधन प्रत्याशी ने खेतको पंचायत मे किया चुनावी दौरा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बीते देर शाम गिरिडीह लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो झामुमो के वरीय नेता सह विस्थापित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में खेतको पंचायत के दर्जनों टोलो मुहल्ले में चुनावी प्रचार किया और लोगो से सिधा संवाद करते हुए वर्तमान केंद्र सरकार व भाजपा के खामियों को लोगो के समक्ष रखा और संविधान बचाने तथा महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाने का विश्वास दिला लोगो से उनको वोट देकर जीतने की अपील की। मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी तथा मो इस्लाम अंसारी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद है पुरे उत्साह मे है। कहा कि गिरिडीह लोकसभा से श्री महतो की जीत पक्की है। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता दिन रात प्रचार-प्रसार मे जुटा हुआ है। उन्होंने वर्तमान सांसद के संबंध में उपस्थित लोगो से पुछा की पांच साल के कार्यकाल के दौरान आपके सांसद कितने बार आपके सुख दुख में शामिल हुए। कहा कि कोविड काल में जब जनता जिन्दगी और मौत से जुझ रहा था तब श्री मान सांसद महोदय खुद को कोरिटेन कर लिया था। कहा कि अगर आपको इस तानाशाह सरकार से मुक्ति चाहिए तो सत्ता परिवर्तन जरुरी है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आपकी खुद की पार्टी है और इनके उम्मीद को जिताना आपका फर्ज बनता है। मौके पर झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी जिला सचिव जय नारायण महतो जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू प्रखंड सचिव ललन सोनी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, बिलाल शाह, गुलाम मुस्तफा, आलम अंसारी, साने अहमद, अयूब अंसारी, मोइन अंसारी, मनोवर हुसैन, निजाम अंसारी, खलील अंसारी, कलीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी के अलावा दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

Related posts

दवा व्यवसाई के मामले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महाराजगंज इकाई ने सौंपा ज्ञापन

Manisha Kumari

अभिनेता अली खान जल्द ‘भोजपूरी फिल्म अभिनेता संजू बाबा की फिल्म आशीकी 2 में आएंगे नजर, बोले- समाज में बदलाव लाती हैं फिल्में

News Desk

पंचायत प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति निभा रहे हैं मुख्य किरदार

Manisha Kumari

Leave a Comment