गोमिया प्रखंड के हजारी बस्ती में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा गोमिया प्रखंड द्वारा आयोजित मातृत्व दिवस पर महिलाओं के बीच जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि रामगढ़ के विधायक सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, भाजपा गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सह संयोजक डॉ सुरेंद्र राज, विहिप के जिलाध्यक्ष अभय सिंह, मुखिया तारामणि देवी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि मातृत्व शक्ति देश में पुरुषों के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण कर रही हैं और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित किया जा रहा है। वहीं उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। कहा कि पूरे देश में चुनाव चल रहा है और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पुनः केंद्र में मोदी सरकार के गठन के लिए एनडीए प्रत्याशी को मत देने की अपील की। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा गरीबों एवं महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री उजवल्ला योजना के तहत गरीब महिलाओं को घर घर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई गई है और बचत के लिए जन धन योजना के तहत सभी महिलाओं का बैंक में खाता खोलवाया गया है।

संवाद कार्यक्रम को भाजपा के डा सुरेंद्र राज,विहिप के अभय सिंह, बसंती देवी, संध्या रानी, आशा देवी, तारामणि देवी, विजयानंद प्रसाद, गंदौरी राम, शिवशंकर दुबे, संदीप राय आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर केशव मणि प्रसाद, जिप सदस्य धनेश्वर महतो, पियूष चौधरी, अमृतलाल मुंडा, किशोर वर्मन आदि उपस्थित थे।