श्रमिक नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह का 34वां पुण्यतिथि मना
शिक्षित समाज से सभ्य समाज का निर्माण : अजय
बेरमो कोयलांचल के प्रसिद्ध मजदूर नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह का 34 व पुण्यतिथि पुत्र अजय कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय पर मनाया गया वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता वेदव्यास चौबे ने कहा ईश्वरी बाबू क्षेत्र में हमेशा हर सामाजिक कार्यों में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वाह करते थे। समाज को हमेशा सही दिशा और दिशा देने का कार्य किये। ट्रेड यूनियन में इन्होंने ईमानदारी के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। सभी श्रमिक संगठन के लोग उनके कुशल व्यवहार मृद भाषी स्वभाव होने के कारण सभी लोग कायल रहते थे। सामाजिक धार्मिक ट्रेड यूनियन में उनकी भूमिका क्षेत्र में अजय अमर है। हर वर्ग हर क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा एक अभिभावक की तरह होती थी। आज तक उनकी कमी हम लोग महसूस करते हैं। उनकी कीर्ति अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती है। श्रमिक नेता एवं स्वर्गीय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह ने कहा पिता से मिली प्रेरणा सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है। पिता का सपना शिक्षा को बढ़ावा देकर सभ्य तथा मजबूत समाज का निर्माण हो हमेशा उनकी सोच रहती थी। शिक्षा के लिए कई स्कूल के निर्माण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह की थी। अपने पैतृक गांव से लेकर कथारा में भी शिक्षा को लेकर स्कूल का निर्माण एवं व्यवस्था में बड़ी भूमिका का निर्वाह किए थे। पैतृक गांव पर अपनी निजी जमीन को सरकार के खाते में दान में देकर स्कूल का निर्माण करवाया था। जिस स्कूल का उद्घाटन एकत्रित बिहार के मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह के कर कमलो के द्वारा संपन्न हो सका था। पिता से मिली प्रेरणा अच्छे कार्यों के लिए आत्म बल को मजबूती प्रदान करता है। सदैव उनके मार्गदर्शन पर चलकर दबे कुचले असहाय का आवाज बना पसंद करता हूं। मुझे लगता है इसकी प्रेरणा कहीं ना कहीं मेरे पिता के आदर्श में से एक है। पिता तो आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कीर्ति मेरे परिवार का सम्मान बढ़ता है। जो मेरे परिवार के लिए गौरव है। उसे कायम रखना हर हाल में हमारा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से परिजन पुत्र राम तपस्या सिंह विजय कुमार सिंह, पौत्र स्वयं सिंह, पुत्रवधू ममता देवी, अर्चना सिंह, ममता सिंह, पौत्री शगुन सिंह सहित क्षेत्र के वेदव्यास चौबे, गुप्तेश्वर पांडे, आशीष चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, बीएन तिवारी, सी एस प्रसाद, प्रमोद यादव, हेमंत कुमार, कपिल यादव, सुबीर राय, सूर्यकांत त्रिपाठी, रवि सिंह, तपेश्वर चौहान, अरुण सिंह रंजीत कुमार सिंह, महमूद अंसारी, नसीम अख्तर, हरिहर चौहान, झकास नोनिया, अर्जुन चौहान, देवाशीष आश, संतोष सिंह, सुजीत मिश्रा, महिला नेत्री सविता सिन्हा, अर्जुन करमाली, गंगा राम शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में पुत्र अजय कुमार सिंह, पुत्रवधू अर्चना सिंह के द्वारा डी ए भी स्कूल कथारा की छात्रा दीपिका कुमारी साइंस संकाय में बोकारो जिला में टॉपर होने पर सम्मान बढ़ाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।