News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बीएंडके मे सीसीएल सीकेएस का कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

शनिवार को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ का कार्यसमिति बैठक बोकारो एन्ड करगली क्षेत्र के महिला मंडल करगली में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार मिश्रा तथा बैठक का संचालन सीसीएल सीकेएस के महामंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में 16 वीं लोक सभा सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय और झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित हुए। वही राजीव रंजन सिंह ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सचिव से कार्य वृत्त लेते हुए सदस्यता बढ़ोतरी पर ध्यान आकर्षित करने को कहा। संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने भारतीय मजदूर संघ के रीति की जानकारी देते हुए कार्यकर्ता के कर्तव्य का पालन करने पर ध्यान आकर्षित किया।16 वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर वन संगठन है और आज पूरे देश में हर क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ अपने कामगारों का राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित के नीति के तहत कार्य कर रही है। बीएंडके क्षेत्र के अघ्यक्ष राम निहोरा सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष विनय पाठक और एरिया सचिव दिलीप मारिक ने कहा कि संगठन हमेशा अपने श्रमिकों के हक अधिकार के लिए गंभीर रहता है। इकाई स्तर से लेकर कंपनी स्तर तक भारतीय मजदूर संघ अग्रणी भूमिका निभाता है। वेतन समझौता हो या अन्य सामाजिक सुरक्षा, कल्याण संबंधी मुद्दे, सभी मुद्दों का समाधान में भारतीय मजदूर संघ की अग्रणी भूमिका रहती है। सदा कामगारों के हितों की रक्षा करेगा।

वही कार्यक्रम का शरुआत श्रमिक गीत दीप प्रज्वलित तथा स्वागत गान के साथ किया गया। संगठनत्मक विस्तार सदस्यता बढ़ोतरी आदि विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, अरुण सिंह, संजय कुमार चौधरी, दिलीप मारिक, राम निहोरा सिंह, विनय पाठक,दिनेश पाण्डेय, अनिल सिंह, संजय पांडेय, जय प्रकाश झा, माया कुमारी, संजय सिंह, शशि सिंह, निर्गुण महतो, मनोज कुमार, रामेश्वर मंडल, विशाल कुमार, दिलीप कुमार, शशि भूषण, विनय कुमार सिंह, कुलदीप, ललन मल्लाह, दिलीप गोस्वामी, शिव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सिल्ली : कांग्रेसजनों ने बीडीओ से की शिष्टाचार मुलाकात, मंईयां सम्मान योजना का लक्ष्य बढाने का किया आग्रह

News Desk

गलत आख्या लगाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन

News Desk

आगरा में आयुर्वेद के डॉ रवि प्रताप सिंह को आयुष तेजस सम्मान से किया गया सम्मानित

PRIYA SINGH

Leave a Comment