13,000 सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ओल्ड पेंशन स्कीम का फायदा, जानिये किस राज्य सरकार ने किया एलान

Karnataka government announced old pension scheme for 13 thousand employees सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक में सत्तासीन कांग्रेस ने एक अहम फैसला लेते 13,000 राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्नाटक सरकार ने वर्ष 2006 के बाद भर्ती हुए करीब 13000 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन यो

Jan 25, 2024 - 08:39
Updated: 2 years ago
0 0
pention.jpg

Karnataka government announced old pension scheme for 13 thousand employees सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक में सत्तासीन कांग्रेस ने एक अहम फैसला लेते 13,000 राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्नाटक सरकार ने वर्ष 2006 के बाद भर्ती हुए करीब 13000 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, इसे फैसले को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खुशी जताई है और कर्नाटक में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के मुखिया सिद्धारमेया का शुक्रिया अदा किया है।

कांग्रेस ने निभाया अपना वादा

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 13000 राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के समय अपना वादा भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जब सरकारी कर्मचारी नई पेंशन योजना के खिलाफ हड़ताल कर रहे थे, उस दौरान कांग्रेस ने इसको लेकर वादा किया था।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है- वर्ष 2006 के बाद भर्ती हुए राज्य सरकार के करीब 13000 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लागू करने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने पोस्ट में इसका बात का भी जिक्र किया है, कि यह कांग्रेस पार्टी ने किया था और उसे पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के इस फैसले से 13000 नई पेंशन योजना के कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User