News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गिरिडीह सांसद की पहल से बदले गये विधुत ट्रांसफार्मर

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सोमवार को नावाडीह प्रखण्ड पंचायत के दहियारी ग्राम पुरानी दहयारी में स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना मे लगे ट्रांसफर्मर विगत 15 दिनो से खराब रहने के कारण गांव मे जलापूर्ति बाधित था। पंचायत के जनप्रतिनिधि के द्वारा सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को ट्रांसफर्मर खराब होने को लेकर अवगत कराया। माननीय सांसद महोदय ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग एव जलापूर्ति विभाग के उच्च आधिकारियो से बात करके समस्या का निदान करवाया। गांव मे पुनः नया ट्रांसफर्मर लगा जिससे गांव मे फिर से जलापूर्ति बहाल हुआ। इसके लिए सांसद महोदय को ग्रामीणों ने धन्यवाद एव आभार जताया। नया ट्रांसफर्मर का उदघाटन आजसू पार्टी केन्द्रिय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, स्थानीय मुखिया मति धानेश्वरी देवी एवं जिला परिषद सदस्य महेन्द्र प्रसाद संयुक्त रूप से किया। मौके पर आजसू पार्टी केन्द्रिय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, उप मुखिया पूजा नायक, पं समिति सदस्य सरोजा देवी, नितेश महतो, ठाकुर महतो, काली चरण साव, घनश्याम पंडीत, ईश्वर साव, बासुदेव गोप, कृष्णा नायक, संतोष साव, गंगा सागर तुरी मुख्य रूप से उपिस्थित थे।

Related posts

पूरे सूरजूपुर निवासी महिला को विपक्षियों ने पीट पीट कर पहुंचा मरणासन्न, जिला अस्पताल मे भर्ती

News Desk

संजय कुमार मेहता का जनसंपर्क अभियान जारी, झारखण्ड दिवस पर झारखंड के नवनिर्माण का दोहराया संकल्प

Manisha Kumari

टॉप 10 के शातिर अपराधी धुनाड़ी सिंह को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Manisha Kumari

Leave a Comment