News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

माह जुलाई से दिसम्बर तक होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का रोस्टर निर्धारित 06 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में तहसील लालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस होगा आयोजित

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : शशांक सिंह


जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शासन के निर्देशानुसार माह जुलाई से दिसम्बर 2024 तक आयोजित होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु व कोविड-19 संक्रमण दृष्टिगत माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में रोस्टर निर्धारित किया गया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 06 जुलाई 2024 को तहसील लालगंज में जिलाधिकारी तहसील डलमऊ में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील ऊँचाहार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं तहसील महराजगंज में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
इसी प्रकार 20 जुलाई को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन में, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील सदर में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में। 03 अगस्त को जिलाधिकारी तहसील सलोन, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर 17 अगस्त को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज। 07 सितम्बर को जिलाधिकारी तहसील सदर, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन। 21 सितम्बर को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार। 05 अक्टूबर को जिलाधिकारी तहसील लालगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज। 19 अक्टूबर को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ।
02 नवम्बर को जिलाधिकारी तहसील सलोन, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर। 16 नवम्बर को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज। 07 दिसम्बर को जिलाधिकारी तहसील सदर, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन। 21 दिसम्बर 2024 को तहसील डलमऊ में जिलाधिकारी, तहसील लालगंज में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सलोन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं तहसील ऊँचाहार में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक आयोजित किया जायेगा। स्थापित व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने के दशा में नामित अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस संचालित किया जायेगा।

Related posts

रांची : झारखंड राज्य लक्षित जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ की अहम बैठक, कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श

News Desk

गोधर चौहान बस्ती के गोडाउन में हुई चोरी, सामग्री पुलिस ने किया बरामद

Manisha Kumari

फुसरो : आज रे करम गोसाई घरे दुवारे रे….’ कायल रे करम गोसाई कास नदी पारे….

News Desk

Leave a Comment