बेरमो : कोल इंडिया में इंटक राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल बीसीसीएल सीएमपीडीआई इ सी एल झारखंड शाखा तथा घाटो डिवीजन में संचालित है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की केंद्रीय समिति तथा रीजनल समिति संचालित है। अनुपमा सिंह लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी के रूप में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से बतौर प्रत्याशी घोषित हुई। अल्प समय में पूरे लोकसभा क्षेत्र में कडी मेहनत से अपनी पहचान बनाई। चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं आने के बावजूद भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय बनी हुई है साथ ही लोगों की समस्याओं को सुन और समझ कर उसके निदान में अपनी भूमिका का निर्वाह निरंतर जारी है। निश्चित रूप से कांग्रेस नेत्री के रूप में उभर कर सामने आई हैं। श्रमिक संगठन भी चुनाव में अपना पुरजोर समर्थन देते हुए कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों का एक विश्वसनीय संगठन है। यूनियन के केंद्रीय महामंत्री ने चुनाव के समय फेडरेशन तथा केंद्रीय समिति की बैठक में लिए गए फैसले के आलोक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का मनोयन का पत्र जारी किया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सीसीएल रीजन में हर्ष का माहौल है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कथारा क्षेत्र में लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई प्रेषित की है जिसमें मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, विल्सन फ्रांसिस, वेदव्यास चौबे, दयाल यादव, राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, धनेश्वर यादव, उत्तम कुमार, अर्जुन रविदास, राजेंद्र दास, रंजय कुमार सिंह, मोहम्मद आशिक, इस्लाम अंसारी, नसीम अख्तर, मंसूर खान, सी एस प्रसाद, एच अधिकारी, मोहम्मद सनाउल्लाह, जितेंद्र पासवान, रणजीत सिंह, शहादत हुसैन, संतोष सिंह, अमनदीप सिंह, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आश, तुलसी, नरेश रविदास, बलराम गोप, सुरेश महतो, सुरेश ठाकुर, संजय गिरी, अजय कुमार, अर्जुन चौहान, भीखम, पिंटू राय, संतोष राम गौड, पंचराम सहित अन्य शामिल हैं।