News Nation Bharat
झारखंडराज्य

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के द्वारा संजय सेठ जी को सम्मानित किया गया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

राँची : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा द्वारा आज आई सी ए आई भवन रांची में रांची के माननीय सांसद और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में माननीय सांसद और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी का अभिनन्दन करते हुए इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कही कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि काफी समय के बाद रांची के सांसद को केंद्र में रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र का मंत्री बनाया गया है। यह न केवल रांची के लिए बल्कि पुरे प्रदेश के लिए गौरव कि बात है। माननीय श्री संजय सेठ जी परिश्रम करने वाले, लोगों के लिए हमेशा शुलभ रहने वाले और कर्मठ नेता है। जिसके कारण रांची की जनता ने इन्हे लगातार दूसरी बार अपना सांसद चुना है और साथ ही माननीय संजय सेठ जी के मंत्री बनने राज्य की जनताओं के साथ साथ हमारी भी अपेक्षा है कि झारखण्ड राज्य में औधोगिकरण तेजी से बढ़ेगा।

इस सम्मान समरोह में अपने विचार प्रकट करते हुए  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और आई सी ए आई को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश और राज्य में उद्योग धंधों और व्यावसायिक विकास में वित्त और वित्त से जुड़े कानूनों के विशेषज्ञ होने का कारण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि  वे रांची के लिए आज भी एक आम कार्यकर्ता हैं और उनका हमेशा यह कोशिश है कि वे हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान कर सकें। उनका प्रयास है कि रांची को एक स्वच्छ, सुरक्षित और हर सुविधाओं से सुस्जित बना सकें। उन्होंने उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स से कहा कि कुछ दिनों में संसद में बजट सत्र शुरू होने वाली यदि आपलोगों के पास इस बजट के लिए किसी भी तरह कि सुझाव हो तो वे  माननिये वित्त मंत्री से उन्हें सीधे मुलाकात करवा सकते हैं ताकि वे अपने सुझाव रख सकें।

इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल ने मानिये रक्षा राज्यमंत्री से आग्रह किया कि चूँकि रांची में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स कि संख्या 1250 से ज्यादा हो चूका है, साथ ही पुरे राज्य भर से सीए कोर्स के लिए विधार्थी रांची आते है।  इसलिए रांची के प्रस्तावित स्मार्ट सिटी में लगभग 2 एकड़ भूमि दिलाने की प्रयास करें ताकि रांची में भी सीए कोर्स करने वालों को रांची शाखा हर तरह कि सुविधा प्रदान कर सके।

इस कार्यक्रम का सञ्चालन सीए प्रभात कुमार ने किया।  इस सम्मान समारोह में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए अविनाश दीवान, सीए राजेश श्रीवास्तव, सीए आर के गारोडिया, सीए महेन्दर जैन, सीए जे पी शर्मा, सीए उदय जायसवाल, सीए पंकज मक्कड़, सीए प्रवीण सिन्हा, सीए सूर्य नारायण राजगारिया, सीए राजीव कमल बिट्टू, सीए रिंकू खेमका, सीए अंजना अग्रवाल, सीए निशा अग्रवाल, सीए विनय विभाकर, सीए राधेश्याम अग्रवाल और फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष सीए रणजीत गारोडिया सहित काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित थे।

Related posts

दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहार को लेकर फूड सेफ्टी विभाग के द्वारा गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों जैसे होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकान एवं राशन दूकानों में जाँच अभियान चलाया गया

Manisha Kumari

बेरमो विधानसभा से वरुण कुमार सिंह ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए पेश की दावेदारी

News Desk

यूपी के वाराणसी में काशी के मंदिरों से सांई प्रतिमा हटवाने वाले अजय शर्मा को मिली जमानत, 3 अक्टूबर को भेजे गए थे जेल

Manisha Kumari

Leave a Comment