प्रत्याशी किसे बनाए जो वर्तमान विधायक को हराए
गत संसदीय चुनाव मे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र मे एनडीए प्रत्याशी सी पी चौघरी को बेरमो विधान सभा क्षेत्र मे इन्डिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो से बहुत जयादा वोट मिलने से भाजपा के झारखंड प्रदेश नेतृत्व मे काफी उत्साह है। गत संसदीय चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी सी पी चौघरी को 84651 वोट प्राप्त हुआ था, जबकि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को 59183 वोट मिला था। इस प्रकार बेरमो विधान सभा मे एनडीए को इंडी गठबंधन से 25468 वोट अघिक प्राप्त हुआ था। इसी कारण भाजपा काफी उत्साहित है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस मे बैचनी देखी जा रही है। प्राप्त जानकरी के अनुसार झारखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व बेरमो विधान सभा क्षेत्र को लेकर चिन्तन-मनन कर रहा है। गत संसदीय चुनाव मे बेरमो भाजपा विधान सभा क्षेत्र मे भले ही भाजपा गठबंधन को बड़ी बढत मिली है, लेकिन भाजपा कांग्रेस के सिटिंग विघायक को हल्के मे नही ले रही है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व इस बात का चिन्तन-मनन कर रहा है कि बेरमो विधान सभा क्षेत्र मे प्रत्याशी किसे बनाए जो वर्तमान कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल को हराए। यू तो बेरमो विधान सभा से भाजपा के उम्मीदवारो की लंबी कतार है, लेकिन कुछ नाम जो मुख्य रूप से सामने आए है उसमे सोलहवी लोकसभा के सदस्य रवींद्र कुमार पांडेय का नाम सामने आया है। रवीन्द्र कुमार पांडेय की कर्मभूमि बेरमो रही है। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से उन्होने पांच बार चुनाव जीत का सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया है। संसदीय चुनाव मे उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर मजदूर नेता व तत्कालीन बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह को तीन बार बुरी तरह हराया। बेरमो विधान सभा क्षेत्र मे उस वक्त रवींद्र कुमार पांडेय को विघायक राजेंद्र प्रसाद सिंह से बहुत अधिक वोट प्राप्त हुआ था। इसलिए रवींद्र कुमार पांडेय के नाम पर भी चिन्तन-मनन जारी है। गत विधान सभा चुनाव मे कई राज्य मे एमपी और केंद्रीय मंत्री को भी विधान सभा चुनाव लड़ाकर भाजपा ने अच्छा परिणाम प्राप्त किया था। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह दो वर्षो से क्षेत्र में काफी सक्रिय है। भाजपा के हर कार्यक्रमो मे शामिल होने के साथ-साथ समाजिक दायित्व का निर्वहन करने के कारण क्षेत्र मे सर्वत्र उनकी चर्चा है और काम के बल पर लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं । प्रकाश सिंह लोकप्रिय भाजपा नेता के रूप मे उभरकर सामने आए हैं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि को खुल कर कई मसलों पर चुनौती दे रहे हैं । युवा नेता होने के कारण युवाओ के बीच काफी लोकप्रिय है।

एक प्रखर वक्ता है,इसलिए काफी मजबूती से भाजपा के पक्ष में लोगो के बीच बात रख रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से जुड़कर प्रकाश सिंह ने पूरे बेरमो का नाम रौशन किया। प्रकाश सिंह की लिखी पुस्तक की प्रस्तावना भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने लिखा है जो कि छोटी बात नहीं हैं । प्रकाश सिंह दर्जनों ज़रूरतमंद बच्चों को अपने निजी मद से पढ़ा रहे हैं । पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के नाम पर भी चिन्तन-मनन हो रही है। क्योंकि वे कांग्रेसी विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बेरमो विधानसभा क्षेत्र से हराकर दो बार विधायक चुने जा चुके है। बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी की चर्चा पूरे विघान सभा क्षेत्र मे हो रही है। वह लगातार तीन बार से बेरमो की प्रमुख चुनी जाती रही है। वे वर्तमान बोकारो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी है। वे भाजपा के प्रति समर्पित है। उपर्युक्त उम्मीदवार के अलावे भाजपा के बोकारो जिला के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, मजदूर नेता ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, पूर्व प्रमुख अनिता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, संजय सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज ठाकुर के नामो पर भी चिन्तन-मनन हो रहा है। वैसे भाजपा हर बार चौकाते रहने के लिए ख्याति प्राप्त है। ऐसे मे उपरोक्त उम्मीदवार से अलग किसी नये चेहरे को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हर बार मोदी बार बार मोदी जन जागरूकता मिशन चलाने वाली डॉक्टर उषा सिंह भी भाजपा मे वापस हो सकती है।ऐसे मे वह भी दावेदारी पेश कर सकती है, जिसकी पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है। अब देखना है कि भाजपा प्रदेश केन्द्रीय नेतृत्व बेरमो विधान सभा क्षेत्र से किसे प्रत्याशी बनाता है।