News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

कार्यकर्ता के मेहनत बेरमो विधानसभा में जीत के अंतराल को बढ़ाने पर जोड़ : अजय

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। कथारा में हर घर कांग्रेस कार्यक्रम के छठे सप्ताह के आयोजन में अजय कुमार सिंह ने कहा बेरमो तथा गोमिया में महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित के लिए अभी से कार्यकर्ता कमर कस लें। गोमिया में जहां जीत का परचम लहराना है वहीं बेरमो में जीत के अंतराल को बढ़ाना है। चुनाव में कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ कार्य करने को लेकर वचनबद्ध हैं। राज्य सरकार की लाभ कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना पार्टी के कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। हाल के विधानसभा के चुनाव में जनता का मिला मत इस बात का घोतक है कि लोग केंद्र सरकार से जो उम्मीद कर रहे थे उस पर पानी फिर रहा है। देश में हुए उपचुनाव में जनता का रुझान केंद्र सरकार के खिलाफ परिणाम के रूप में सामने आया है। केंद्र के इशारे पर जिस तरह राज्य में राज्य सरकार को स्थिर करने का कोशिश किया गया राज्य के मुखिया को जेल में डालने का प्रयास किया गया उसे जनता भली-भांति समझ रही है। कार्यकर्ता मुहिम चलाकर राज्य सरकार की सफलता और केंद्र सरकार की सफलता को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। निश्चित रूप से आने वाला विधानसभा चुनाव में जनता का रुझान सीट के अंक को बढ़ाना और जीत में मत के अंतराल को बढ़ाना वाला परिणाम लेकर सामने आएगा। अल्प अवधि के कार्यकाल में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने विकास का रेखा खींच है। क्षेत्र का समुचित विकास हर दृष्टिकोण से जनता को देखने को मिल रहा है। इसका लाभ चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को मिलेगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता हर घर कांग्रेस कार्यक्रम को लेकर संकल्पित है हर घर से लोग को कांग्रेस के प्रति प्रेरित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने ली है। हर घर कांग्रेस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर प्रसाद, शंभू नाथ झा, देवाशीष आश, सुजीत मिश्रा, अमनदीप सिंह, हेमंत कुमार, कपिल यादव, भीखम कुमार, संतोष सिंन्हा, लकी सिंह, मुकेश गिरी, तुषार चौहान, धनेश्वर यादव, संतोष राम गौड सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

बाइक सवार 2युवक पेड़ से टकराए, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती

Manisha Kumari

नहर कटने से सैकड़ो बीघा फसल जल मग्न

Manisha Kumari

गोड्डा : पुलिस ने साइकिल पर शराब की तस्करी करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 48 बोतल अवैध शराब बरामद

News Desk

Leave a Comment