News Nation Bharat
झारखंडराज्य

अमलो बस्ती में धुमधाम से मनाया गया वार्षिक ग्रामदेवी मड़ई पुजा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

फुसरो नगर परिषद के अमलो बस्ती में वार्षिक ग्रामदेवी मड़ई पुजा धुमधाम से मनाया गया। नाया ने विधि विधान से परंपरागत तारिके से ग्रामरक्षा देवी माँ, कपास बाबा, गौराखवार बाबा, लुगु बाबा, धरती माँ का आवहान करतें हुए उनकी परंपरागत तारिके से पूजा आरधना किया गया। पूर्व पार्षद सह विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर ने बताया कि मड़ई पुजा हमारे काई पूर्वजों से चलता आ रहा हैं। इस पुजा में संपूर्ण गांव वासियों के सहभागिता से होती हैं। इसमें बकरे एवं मुर्गे कि बलि दी जाती हैं। बताया कि किसान धान रोपनी से पहले ये पुजा करतें हैं और माता से प्रार्थना करते हैं कि खेती के लिए उपयुक्त मौसम दें। जिससे किसानों को अच्छी फसल हो ओर हमारी जीवन में खुशहाली आयें। ये हरवर्ष आषाढ़ मास में ही होता है। क्योंकि इस माह के उपरांत पवित्र मास सावन का आगमन हो जाता हैं और सावन में मांसाहार वर्जित रहता हैं। पुजा के सफल बनाने में बाबुलाल महतो, भिखारी महतो, जगनारायण महतो, बिगल धोबी, विरेंद्र साव, कुलदीप साव, जितेंद्र केवट, अशोक यादव, मोहन रजवार, गुलाब ठाकुर, बिरु तुरी, बुधन तुरी, फलजीत महतो, रामु तुरी, रूपलाल महतो, पुरन महतो, शिवप्रसाद जयसवाल, बसंत ठाकुर, काली तुरी, बसुदेव तुरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थें।

Related posts

रांची : नगड़ी प्रखंड के गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव का जनसंपर्क

Manisha Kumari

जारंगडीह में संवदको की बैठक में संचालन कमेटी का हुआ गठन

News Desk

ग्रामीणों ने रोड व पुल के निर्माण में किए जा रहे सेतु निगम द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर डीएम से शिकायत

News Desk

Leave a Comment