जेबीकेएसएस की ओर से शनिवार की शाम फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस में मशाल जुलूस निकाला गया। तत्पश्चात झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता गत दिनों रांची में देवेंद्र कुमार महतो और आंदोलन कारी सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा की मांग कर रहे थे। कमलेश महतो केंद्रीय संगठन मंत्री, केंद्रीय महासचिव कुनाल कुमार, केंद्रीय सचिव अमन रविदास, राज गिरि, बिनोद चौहान, रौशन महतो, केंद्रीय सदस्य के डी महतो, जिला महामंत्री मो हाशिम अंसारी, अध्यक्ष निर्मल महतो, प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप महतो, नगर उपाध्यक्ष चितरंजन कुमार, राजू नायक, डॉ दशरथ महतो, मनोज महतो, अरुण प्रजापति, चन्द्रदेव महतो, राजेश महतो, नकुल कुमार, सिकंदर राम, अर्जुन रविदास, सोनू कुमार, राहुल कुमार, लाखो महतो, सचिन तुरी, पप्पू महतो आदि।