फुसरो के शास्त्री नगर स्थित उषा पॉलीक्लिनिक में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धमेंद्र कुमार ने भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पूजन व ध्वजा प्रणाम किया गया। इस दौरान लोगों ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु मंत्र लिया। संघ के फुसरो नगर कार्यवाह मंचु सिंह ने कहा कि गुरु के बगैर मानव का जीवन अधूरा है. गुरु के बगैर ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। कहा कि गुरु की कृपा व सान्निध्य से ही सफलता संभव है। गुरु के कई रूप है जो व्यक्ति के जीवन में समय-समय पर सामने आते रहते हैं।
डॉ उषा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कहा कि जीवन में गुरु का महत्व बहुत ही अहम है। शिष्यों को अपने गुरु के प्रति प्रेम, आदर व सम्मान करना चाहिए। गुरु हमे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते है। गुरु के महत्व को समझते हुए उन्होंने कहा कि शिष्य हो तो भगवान श्री राम और गुरु महर्षि वशिष्ठ जैसे. गुरु की महिमा अपरम्पार है. गुरु हमे सच्चे ज्ञान से परिपूर्ण करते हैं। मौके पर दिनेश सिंह, जितेंद्र वर्मा, आकाश चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, सुशील अग्रवाल, रंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, लालमोहन ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।