News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो मार्केट एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष का मनाया गया 35 वां पुण्यतिथि

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

फुसरो मार्केट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सह अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो के संस्थापक कामेश्वर शर्मा की 35 वीं पुण्यतिथि उनकी धर्म पत्नी ज्ञांती शर्मा ने मनायी। यहॉ उन्होने उनके चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धाजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कोई भी अपने नाम के साथ समाजसेवी लगाते है पर स्व शर्मा का समाजसेवा से लगातार सरोकार रहा था। किसी को वो दुखी नहीं देख सकते थे, कोई भी उनके दर से उदास होकर नही जाता था। बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए उन्होंने अपने अथक प्रयास से सभी के सहयोग से अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय बनवाए, साथ ही संस्थापक अध्यक्ष भी रहे, उनके मार्ग दर्शन में लगातार विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का काम किया। आज विद्यालय फुसरो में अपना एक अलग स्थान रखता है। वे हमेशा से दूसरों के मदद के लिए खुद को तत्पर रखते थे। उनके द्वारा बोया गया बीज स्वरूप विद्यालय वटवृक्ष बन गया है। जहा आज हजारों बच्चे अध्यनरत है। व्यवसायियों के हर सुख दुख के घड़ी में उनके साथ हमेशा खड़े रहे। आज वो हमारे बीच नहीं है पर मैं लोगों के बीच रहकर उनके नक्शे कदम पर चल रही है। कहा कि मैं अपने पति के राह पर चलते हुए समाज के लोगो की सेवा के लिए हमेशा तत्पर्य रहती हूँ, साथ ही उनकी एक्ट्रेस पुत्री पूजा शर्मा भी मुंबई में रहते हुए बेरमो से दिल से जुड़ी रहती है। जब भी बेरमो आती है तो अनपति देवी स्कूल में जाकर बच्चों के बीच खूब मस्ती करती है। बच्चों को प्यार और चॉकलेट बांटती है, साथ ही कैरियर में आगे कैसे बढ़े इसके लिए मार्ग दर्शन देती है। इसके अलावा बेरमो से लगाव के कारण यहा की समस्याओं से रूबरू होते हुए उसके निदान के लिए प्रयासरत रहती है। जैसे फुसरो बाजार में बिजली और पानी की समस्या का निजात के लिए हमेशा आला अधिकारियों से बात कर समाधान करने की बात करती है। पूजा शर्मा की बहुत जल्द एक हिंदी फीचर फिल्म भी रिलीज होने वाली है।

Related posts

योजनाओं के मेले में कार्यक्रम के आखिरी दिन पहुंचे उद्यान मंत्री, बांटे योजनाओं के प्रमाणपत्र

Manisha Kumari

‘बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं JMM के लोग’, जमशेदपुर की रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी

News Desk

चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

Manisha Kumari

Leave a Comment