150 साल में पहली बार गिरिडीह से दिल्ली के बीच ट्रेन चलने जा रही है, गोड्डा से दिल्ली वाया देवघर ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट जारी
रिपोर्ट : अविनाश कुमार गोड्डा से दिल्ली वाया देवघर व न्यू गिरिडीह नयी ट्रेन का शुभारंभ नौ अक्तूबर से होगा। दिल्ली में रेल भवन से गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे गोड्डा-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। रेलवे ने गोड्डा-दिल्ली वाया देवघर व न्यू गिरिडीह साप्ताहिक ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। गोड
रिपोर्ट : अविनाश कुमार
गोड्डा से दिल्ली वाया देवघर व न्यू गिरिडीह नयी ट्रेन का शुभारंभ नौ अक्तूबर से होगा। दिल्ली में रेल भवन से गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे गोड्डा-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। रेलवे ने गोड्डा-दिल्ली वाया देवघर व न्यू गिरिडीह साप्ताहिक ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है।
गोड्डा से दिल्ली वाया देवघर ट्रेन का टाइम-टेबल
रेलवे की समय सारणी के अनुसार, गोड्डा स्टेशन से बुधवार को सुबह 10 बजे ट्रेन खुलेगी व हंसडीहा, ककनी, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, न्यू गिरिडीह, जमुआ, कोडरमा, गया, डेहरी ओन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, टुंडला होते हुए दूसरे दिन सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)