श्रमिक समस्या एवं संगठन मजबूती की चर्चा
कथारा क्षेत्र के महा प्रबंधक शाखा कार्यालय में आरसीएमयू से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक आगामी 12 अगस्त को होगी। बैठक के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी द्वारा शाखा समिति के लोगों के साथ विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की संचालन क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा संगठन की मजबूती और श्रमिक समस्याओं का निराकरण संगठन के पदाधिकारी का दायित्व है। पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह बहुत मजबूती के साथ करने का प्रयास करें। संगठन के पदाधिकारी के बदौलत श्रमिकों का विश्वास संगठन के प्रति इस बात को प्रमाणित करता है कि सबसे बड़े श्रमिक संगठन के रूप में संगठन के साथ मजदूरों का जुड़ाव है। जिसके कारण सबसे बड़े सदस्य संख्या वाला संगठन क्षेत्र में आरसीएमयू है। मजदूरों का विश्वास ही संगठन की ताकत है और इस ताकत को बनाए रखने के लिए श्रमिकों के हर सुख दुख में संगठन के पदाधिकारी को लगे रहना होगा। श्रमिक समस्याओं की सूची तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधन को सौप जाएगा जिसमें स्थानीय स्तर की मांगे का निराकरण प्राथमिकता के साथ हो सकेगा। 12 अगस्त को बैठक कर महाप्रबंधक शाखा कार्यालय यूनिट का नई समिति का गठन किया जाएगा बैठक के आयोजन को लेकर क्षेत्र के पदाधिकारी के द्वारा महा प्रबंधक शाखा यूनिट स्तर पर लोगों से संपर्क स्थापित किया गया। कार्यक्रम में अन्य संगठन को छोड़कर सुरेंद्र कुमार मनीष ताती आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव ,नसीम अख्तर, संजय पांडे अन्य शामिल थे।