News Nation Bharat
झारखंडराज्य

सतबरवा : नवयुवक कांवरिया संघ लोहरा पोखरी के तत्वावधान में 50 कांवरियों का जत्था देवघर बैद्यधाम के लिए रवाना

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सोमवार को नवयुवक कांवरिया संघ लोहरा पोखरी के तत्वावधान में 50 कांवरियों का जत्था देवघर बैद्यधाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतबरवा जिला पार्षद सुधा कुमारी, धावाडीह मुखिया रिंकी यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो और राणा प्रताप कुशवाहा, उपमुखिया मुधिर साव ने अभिनंदन कर रवाना किया।

सुधा कुमारी ने कहा कि आप सबों की मनोकामना बाबा भोलेनाथ पूरी करेंगे और यात्रा मंगलमय हो। धावाडीह मुखिया रिंकी यादव ने कहा कि आप सभी बाबा वैद्यनाथ से क्षेत्र की समृद्धि और कुशलता के लिए प्रार्थना करिएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी महेश प्रसाद यादव, अजय उरांव, सत्यप्रकाश साव, बिनोद साव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवरियों के जत्थे को रवाना करने से पहले अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। कांवरियों में मुख्य रूप से संतोष साव,उमेश साव,उदय साव,मुकेश साव सहित अन्य महिला पुरुष शामिल थे।

Related posts

खेतको मे आज अहले सुबह दिखा ताजिया मिलन का भव्य नजारा

News Desk

जारंगडीह मे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व

News Desk

शुजालपुर : कालापीपल में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

PRIYA SINGH

Leave a Comment