News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेरमो नगर इकाई के द्वारा सोमवार को अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सेंकडो विद्यार्थियों ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। यहॉ धनबाद विभाग संयोजक नवीन कुमार महतो ने कहा की छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है। यह विचार मंत्र देकर छात्र शक्ति में राष्ट्रवाद एवं सामाजिक संवेदना के गुणों का विकास करना अपना लक्ष्य है।

शैक्षणिक परिसरों में समस्याओं के निवारण हेतु योजना बनाकर कार्य करना होता है। अभाविप रचनात्मक,आंदोलनात्मक और क्रियात्मक दृष्टिकोण से कार्य करती है। मौके पर बोकारो जिला संयोजक पवन कुशवाहा, जिला कार्यालय मंत्री पीयूष चौहान, बेरमो के शुभम उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने माता वैष्णो देवी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना

News Desk

देश का नेतृत्व करने में कायस्थ समाज सक्षम : डॉ. अरुण सक्सेना

News Desk

पांचवें चरण के लिए 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया में तीसरे दिन खरीदे गए कुल 15 फॉर्म

Manisha Kumari

Leave a Comment