रिपोर्ट : अविनाश कुमार
हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी कार्रवाई पर भाजपा युवा मोर्चा की रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, भाजपा कार्यकर्ता बोले- हेमंत सरकार की जड़ें हिल गई हैं। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली को असफल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निर्देश पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के बसों को रोका जा रहा है। धनबाद-बोकारो से रांची जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पेटरवार चेक नाका के पास में पुलिस ने रोका है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा, भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी भ्रष्ट तानाशाह सरकार की जड़ें हिल गई हैं। युवाओं संग वादाखिलाफ़ी वर्तमान हेमंत सरकार को महंगी पड़ेगी और जल्द ही सत्ता से बेदखल कर दिये जायेंगे। पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए जमकर नारेबाजी किया।