विद्युत संचालित मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी : महारुद्र नारायण सिंह
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फुसरो बाजार स्थित बैंक मोड फुसरो में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाने हेतु श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक फुसरो बाजार के आरएस कंपलेक्स में आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता महारुद्र नारायण सिंह ने किया। यहॉ दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने के लिए कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें संरक्षक दयानंद बरनवाल, केदार सिंह व महारुद्र नारायण सिंह को बनाया गया। अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, उपाध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, भरत वर्मा, नागेंद्र सिंह, रवि छाबड़ा, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता एवं मनोज शर्मा, सह सचिव अनिल गुप्ता, शंभू यादव, धर्मेंद्र सिंह, गोपी डे, संजय सिंह, संतोष सिंह, बैभव चौरसिया को नियुक्त किया गया। मेला प्रभारी मनोज गुप्ता, मनोज शर्मा, अमन गुप्ता, विजय प्रसाद, पूजा प्रभारी की जिम्मेवारी शिवकुमार सिन्हा, अनिल गुप्ता एवं प्रकाश राईका को दिया गया। वही प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेवारी खिरोधर महतो व बैभव चौरसिया, चंदा प्रभारी धनश्याम प्रसाद, रविंद्र कुमार शर्मा संतोष गुप्ता तथा भरत वर्मा को बनाया गया। टेंट लाइट प्रभारी रमेश स्वर्णकार, कृष्ण चांडक, नागेंद्र सिंह, शिव सिन्हा तथा धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य में विश्वजीत पाल, अमित कुमार अड्डी, सुशांत राईका, प्रसादी महतो, छीतरमल अग्रवाल बंसल, राकेश मालाकार, जुगनू सिंह, बैजू मालाकार विनय कुमार, विष्णु विश्वकर्मा, आकाश सिंह, विक्की यादव एवं सन्नी बरनवाल को चुना गया।
संरक्षक महारुद्र नारायण सिंह ने बताया कि विगत कई दशकों से फुसरो बाजार में दुर्गा पूजा की व्यवस्था और भव्यता बेरमो कोयलांचल में अपना अहम स्थान रखता रहा है। इसे आगे भी बरकरार रखना है. इस वर्ष पूर्व के भांति भव्य रूप से मानाया जाएगा। जिसके लिए सबका सहयोग जरूरी है। पूजा त्योहारों के अवसर पर फुसरो बाजार का भाईचारा पूरे बेरमो कोयलांचल में एक मिसाल है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर पूजा मनाते हैं। यह भाईचारगी आगे भी बनाए रखने की जरूरत है। बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विद्युत संचालित मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसे हजारीबाग के मूर्तिकार द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा बनायी जाएगी। जिसके लिए आकर्षक पंडाल व इलेक्ट्रॉनिक एलईडी गेट बनायी जाएगी।