News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

हेमंत सरकार ने झारखंडी जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है : टिकैत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बुधवार को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड उपरघाट के तीन पंचायत नारायणपुर, बरई, पलामू में आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के आदेशानुसार आज दुसरा दिन आजसू पार्टी के बैनर तले जन जागरण सह पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो शामिल थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के झूठे वादे को जानता के बीच उजागर किया गया। यह कार्यक्रम डुमरी विधानसभा क्षेत्र के सभी 70 पंचायत किया जायेगा। इस अवसर पर युवा आजसू राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंडी जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जानता इसका जवाब समय आने पर देगी डुमरी प्रभारी यशोदा देवी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर सके आजसू पार्टी जनता को जागरूक करने में लगी है। वरिष्ट आजसू नेता दुर्योधन महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का हमेशा से ठगने का आदत रहा है। यह पार्टी कभी भी झारखण्डी हित मे काम नही कर सकती है।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, महिला प्रखंड अध्यक्ष साजिया अंजुम, आजसू नेता निरंजन महतो, मोहम्मद इमतिया अंसारी, महावीर महतो, फूलचंद महतो, त्रिवेणी महतो, महादेव महतो, लालचंद महतो, रेखा देवी, कलावती देवी, सुरेश महतो, सलेश कुमार, दिनेश महतो, गणपत महतो, माहरू महतो, बॉबी पटेल, दीपक महतो, विकी शर्मा, दिलचंद महतो, पुरन महतो आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

विश्व दलित परिषद् उo प्रo के पदाधिकारियों ने आरक्षण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

News Desk

BBMKU चर्तुथ इंटर महाविद्यालय युवा महोत्सव 2023 24 ( अंतर्नाद) मे के बी कॉलेज बेरमो ने अपना परचम लहराया

Manisha Kumari

हमसफर पान मसाला के मुख्य प्रबंध निदेशक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Manisha Kumari

Leave a Comment