News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

शिक्षक दिवस पर रायबरेली शहर के पुलिस लाइंस चौराहे पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर के समक्ष माल्यर्पण व पुष्प अर्पित करके की गई। पूनम सिंह ने यहाँ पर सभी महिला शिक्षिकाओं का कमला फाउंडेशन की तरफ से शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में छात्राओं को अपने गुरुओं का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है। इस हमें अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिये। उन्होंने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता होता है। यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने का दिन है। शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं हैं बल्कि वे हमारे चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। भविष्य के लिए वे हमारा मार्गदर्शन करते हैं। हमें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। उनके द्वारा दिया गया ज्ञान किताबी ज्ञान से कोसों आगे होता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों को किताबों से आगे सोचना सिखाते हैं। पढ़ाई को दिलचस्प बनाकर स्टूडेंट्स में चीजों को जानने की उत्सुकता पैदा करते हैं। शिक्षकों के ज्ञान से हम आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इसलिए यह दिन छात्र और शिक्षक के रिश्ते को खास बनाता है। शिक्षक दिवस बच्चों के लिए किसी त्योहार व उत्सव से कम नहीं है। सभी बच्चों व शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल स्मिता सिंह, वाइस प्रिंसिपल सुनीता सिंह, सुमन सिंह, साधना सिंह, पूर्णिमा गुप्ता, माधवी शुक्ला, अनुराधा, आरती, रचना, आकांक्षा सिंह, सिंपी सिंह उषा कुमारी, नीलम, सरोज, सीमा, प्रियंका त्रिपाठी, माधुरी, माधवी पांडे को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Related posts

अज्ञात कारणों से एक घर में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की लागत का सामान जलकर हुआ खाख

Manisha Kumari

उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

Manisha Kumari

रांची : झारखंड राज्य हज सामिति की सदस्य बनी कांके की हिना परवीन

News Desk

Leave a Comment