News Nation Bharat
झारखंडराज्य

लातेहार : राज्य के मुफस्सिल लिपिक दो सूत्री मांग को लेकर 25 दिनों से हड़ताल पर

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा झारखंड रांची के आवाहन पर आज 25 दिन झारखंड राज्य के शिक्षा विभाग अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय, मुफस्सिल कार्यालय एवं सरकारी माध्यमिक विद्यालय प्लस टू सहित लातेहार इकाई लिपिकों का नियुक्ति तिथि से ग्रेड वेतन 2400 एवं एक समान प्रोन्नति व सेवा शर्त प्रदान करने की राज्य सरकार से 02 सूत्री मांग के निमित पूर्व सूचना के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

5 सितंबर को लातेहार के सभी प्रथमिक शिक्षक संध, झारो टीफ, प्रगतिशील शिक्षक संघ, अखिल झारखंड प्रथमिक शिक्षक संघ, सहायक अध्यापक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने अपना नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि सरकार इन सभी लिपिकों के साथ अन्याय कर रही है, इन लिपिकों का हड़ताल में रहने के कारण कार्यालय एवं स्कूल का बहुत सा काम बाधित हो रहा है। जिला महासचिव अजय कुमार अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लातेहार, जिले के स्थानीय जन प्रतिनिधि वैद्यनाथ राम, रामचंद्र सिंह एवं उपायुक्त लातेहार से इनकी दो जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाकर इनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने की पहल करें। इनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल से सरकार का अति महत्वाकांक्षी दैनिक कार्य प्रभावित है। इनकी मांगे अन्य लिपिको के भांति 2400 का ग्रेड पे एवं सेवा नियमावली के प्रति सरकार को संवेदनशील होकर विचार करना चाहिए। अगर सरकार संवेदनशील होकर विचार नहीं करती है तो संगठन उनके आंदोलन के साथ शरीक होकर आमरण अनशन पर बैठेगी।

इसमें मुख्य रूप से शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे, प्रगति शिक्षण संघ के अध्यक्ष हीरालाल, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, सहायक अध्यापक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार, झारखंड राज्य मुफस्सिर लिपिक मोर्चा के अध्यक्ष कुमार गौरव, विजय कुमार(सचिव), ब्रजकिशोर ठाकुर(उपाध्यक्ष), रोहित कुमार(कोषाध्यक्ष), आशुतोष पाठक, मिथिलेश कुमार, संजय कुमार यादव, संजय मड़की, रोशनदान मिंज, राहुल कुमार, शुभम कुमार, तौफीक अहमद अनुज बड़ा, आनंद राज, शिवकुमार भगत, साहिना परवीन, आसमा बीबी, प्रतिमा कुमारी, अनु तिर्की, ज्योति देवी, विनीत देवी, सीमा कंडोला, सिमा कुमारी आदि दर्जनों शिक्षक एवं लिपिक मौजूद थे।

Related posts

एन एस एस स्वयं सेवकों, के बी कॉलेज बेरमो को महाप्रबंधक ( जी एम ), सी सी एल कथारा द्वारा सम्मानित

News Desk

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के द्वारा नई समिति की पदस्थापना एवं शपथ दिलाई गई

Manisha Kumari

भीषण गर्मी मे पानी के लिए तरस रहे है पेटरवार के ग्रामीण

News Desk

Leave a Comment